Bihar Politics: कांग्रेस पार्टी बिहार में चौंकाने वाला परिणाम देगा, अखिलेश सिंह ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन

पटना न्यूज: बिहार में महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अभी से 40 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के पहली बार पटना आगमन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया।
कांग्रेस पार्टी बिहार में चौंकाने वाला परिणाम देगा
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोगी पार्टियों के साथ सीटों का बंटवारा ठीक से हुआ तो कांग्रेस पार्टी बिहार में चौंकाने वाला परिणाम देगा। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस समय जहां कांग्रेस पार्टी के पास केवल 19 विधायक हैं। लेकिन आगामी चुनाव में 40 से 50 सीटों पर कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार जीत सकते हैं।
इस तरह अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नए प्रभारी कृष्ण अल्लाह वारु को खुश करने के साथ-साथ आरजेडी को भी एक तरह से संकेत दे दिया कि उनका दावा 40 से 50 सीटों का है। इससे पहले पटना पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावारू का कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।