आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : नीतीश कुमार पर जमकर बरसे RJD विधायक, CM की प्रगति यात्रा को बता दिया 'दुर्गति यात्रा'

    अमित कुमार 2025-02-19 12:02:11 राज्य

      सासाराम न्यूज : खबर रोहतास जिले के सासाराम से है। जहां सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता ने प्रगति यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार दुर्गति यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या नहीं सुनी जा रही है सिर्फ राजनीतिक किया जा रहा है। प्रदेश का राजा अपने जनता जनार्दन से नहीं मिल रहा है। उनसे मिलने भी देने दिया जा रहा है। 


      राजद विधायक ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग विरोध में काले झंडे दिखा रहे हैं। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध कर रहे हैं। बैठक में केवल आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए चर्चा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले लोग कपड़ा नहीं पहनते थे। 15 साल पूर्व कोई कारखाना, स्कूल कॉलेज नहीं था।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive