आज की ताजा खबर

    Motihari News : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला, कई घायल

    प्रतिक कुमार सिंह 2025-02-19 10:25:38 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : मोतिहारी में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई है। जिसमें खूब लाठी-डंडे चले और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस झड़प का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया गांव की बताई जा रही है।


      ज़मीनी विवाद में हिंसक झड़प

      मिली जानकारी के अनुसार प्रेम सहनी और राजू सहनी के बीच लंबे समय से ज़मीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष अपने 8-10 सहयोगियों के साथ दूसरे पक्ष के घर पर चढ़ आया और हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई है, जिसमें खूब लाठी-डंडे चले और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

      घटना के बाद घायलों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षो ने पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive