आज की ताजा खबर

    Begusarai News : बेगूसराय में 30 सालों से जर्जर सड़क का उद्घाटन, विधानसभा में भी उठा था मुद्दा, सड़क बन जाने से लोगों में काफी खुशी

    BNP डेस्क 2025-02-19 08:58:27 राज्य

      बेगूसराय न्यूज  : बेगूसराय में पिछले तीस सालों से जर्जर बीएमपी राजापुर सड़क का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, मेयर पिंकी देवी उप मेयर, डीएम तुषार सिंगला, बीएमपी की समादेष्टा नवजोत सिम्मी, पूर्व मेयर सहित अन्य लोग मौजूद थे। 


      सड़क बन जाने से लोगों में काफी खुशी 

      बताते चलें कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क है, जो लाखों लोगों के आने जाने का रास्ता था। लेकिन BMP के रास्ते होकर जाने वाली यह सड़क विवादों मे घिरा था। जिसके कारण इसका निर्माण कार्य काफी लंबे समय से अधर में लटका था। हालांकि वर्तमान BMP कमांडेंट नवजोत सिम्मी के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलते ही इसका निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया। 

      बता दे कि इस सड़क को लेकर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने विधानसभा में भी प्रश्न उठाया था। इस सड़क के बन जाने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। नगर निगम की मेयर इसे जहां ड्रीम प्रोजेक्ट बता रही है। वही विधायक राजकुमार सिंह ने इसे लाखों लोगों का सपना पूरा होने का दिन बताया।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive