jackal terror in begusrai : एकसाथ एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया निशाना, घर में घुसकर लोगों पर कर रहा हमला, सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
                                    बेगूसराय न्यूज : बेगूसराय में एक बार फिर गीदड़ का आतंक देखने को मिला जहां पागल गीदड़ ने एक साथ एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। गीदड़ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर गांव की है।
![]()
इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया है कि गांव में गीदड़ का आतंक इस कदर था कि घरों में घुसकर लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने बताया है कि घर में लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक गीदड़ पहुंचा और एक तरफ से सभी लोगों को काटना शुरु कर दिया। लोगों ने खदेड़ कर गीदड़ को लाठी डांटे से खदेड़ कर पीट-पीटकर मार डाला। लोगों ने यह भी बताया है कि गीदड़ इस कदर हमला किया जो लोग भी बचने जा रहा था। उसको भी कटता ही जा रहा था। इस घटना के बाद दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।
            
            
 
                          
                          




