आज की ताजा खबर

    Bihar News : बिहार में बदले गए कई थानेदार, नए पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

    रितेश हन्नी 2025-02-18 13:42:38 राज्य

      सहरसा न्यूज : खबर सहरसा से है। जहां पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सोमवार को बेहतर पुलिसिंग एवं विधि व्यवस्था में सुधार को लेकर कई थाना के थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया। कुछ नए पुलिस पदाधिकारियों को भी थाना की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें महिषी थानाध्यक्ष पुनि अमरनाथ कुमार को सिमरी बख्तियारपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया। 

      कई थानेदार बदले गए 

      वहीं सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को सौरबाजार का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्पीडी ट्रायल शाखा में पदस्थापित प्रभारी जयशंकर कुमार को महिषी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस केंद्र में नियुक्त सुदामा कुमार सिंह को स्पीडी ट्रायल शाखा का प्रभारी एवं विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस कार्यालय के डीसीबी शाखा प्रभारी पुनि सुबोध कुमार गुप्ता को पुलिस कार्यालय स्थित हिंदी शाखा का प्रभारी और आरटीआई शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


      वहीं बैजनाथपुर थाना के थानाध्यक्ष अरमोद कुमार को पस्तपार थाना का नया थानाध्यक्ष, कनरिया थानाध्यक्ष अमरज्योति को बैजनाथपुर थाना का थानाध्यक्ष, सदर थाना में पदस्थापित ज्योतिष कुमार को कनरिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित विजय पासवान को बिहरा थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित मनोज कुमार बच्चन को यातायात थाना, विधि शाखा के प्रभारी विनोद मणि दिवाकर को डीसीबी शाखा का प्रभारी और साईबर थाना में नियुक्त राहुल रोशन को पुलिस नियंत्रण कक्ष भेजा गया है।  

      जबकि पुलिस नियंत्रण कक्ष में नियुक्त मदन पोद्दार को पुलिस केंद्र में नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस केंद्र में नियुक्त अशोक सिंह को हिंदी शाखा के अतिरिक्त आरटीआई शाखा में नियुक्त किया गया है। जबकि प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा के प्रमोद कुमार को सीसीटीएनएस शाखा के अतिरिक्त साइबर थाना का भी प्रभार दिया गया है। वहीं सभी पुलिस पदाधिकारी को नई पदस्थापना जगह पर 24 घंटे के अंदर प्रभार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive