Gaya News : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में किया गांजा बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार

मानपुर (गया) : मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र भुसुण्डा चौक के पास वाहन जांच के क्रम में मुफस्सिल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वज़ीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय एवं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने सयुंक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि स्कूटी पर सवार एक बदमाश को प्लास्टिक के बोरे में करीब 06 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 20 वर्षीय नीतीश कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं एक अन्य बदमाश भागने में सफल हो गया। वही भागने वाले बदमाश जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानो पर छापामारी की जा रही है।
![]()
मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र भुसुण्डा चौक के पास वाहन जांच के क्रम में मुफस्सिल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वज़ीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय एवं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने सयुंक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूटी पर सवार एक बदमाश को प्लास्टिक के बोरे में करीब 06 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त 20 वर्षीय नीतीश कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं एक अन्य बदमाश भागने में सफल हो गया। वही भागने वाले बदमाश जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।