Bihar News : DIG आशीष भारती ने किया थाना का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
                                    बेगूसराय न्यूज : बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने आज बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर बेगूसराय के एसपी मनीष सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले डीआईजी आशीष भारती को पुलिसकर्मियों के द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी आशीष भारती ने थाना भवन से लेकर पुलिस संसाधनों तक का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना ।
डीआईजी आशीष भारती ने किया थाना का औचक निरीक्षण
थाने में लंबित कांडों के संबंध में पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा जो गंभीर मामले हैं। उसके जल्द निपटारे का भी आदेश जारी किया गया। डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी विचार किया गया है तथा उनका यथासंभव निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया तथा बादी महिलाओं से भी दूरभाष पर बातचीत की।
![]()
महिला हेल्प डेस्क को लेकर डीआईजी आशीष भारती ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बातचीत के क्रम में महिलाओं के द्वारा महिला हेल्प टैक्स की प्रशंसा की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को न्याय प्रदान की जाएगी। जिससे कि पुलिस पर लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि रूटीन क्रम में सभी थानों का निरीक्षण किया जाएगा तथा जो भी कमियां हैं उनको दूरकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा भी किया जाएगा
            
            
 
                          
                          




