आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : 'लालू यादव को भी मिलेगा भारत रत्न' तेजस्वी के बयान पर बीजेपी-जेडीयू का पलटवार, दिन में सपना देख रहे

    अमित कुमार 2025-02-18 09:36:18 राज्य

      पटना न्यूज : आने वाले समय में लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न मिलेगा। यह कहना है बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस बयान को एनडीए के नेताओं ने लपक कर तंज कसना शुरू कर दिया है। जदयू और बीजेपी के नेताओं ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है। दिन में सपना देखने की, वो देख रहे हैं। 

      तेजस्वी के बयान पर जदयू और बीजेपी का पलटवार 

      जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव भारत रत्न नहीं बल्कि कैदी रत्न के योग्य हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है। दिन में सपना देखने की, वो देख रहे हैं। भारत रत्न से उसे सम्मानित किया जाता है जो सम्मान योग्य व्यक्ति होता है। जो सजायाफ्ता व्यक्ति है उसे भारत रत्न मिल सकता है क्या। वहीं बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव यदि मंझे हुए राजनीतिज्ञ होते तो यह बात नहीं कहते। बल्कि उनको कहने में शर्म आती। लालू प्रसाद यादव दुनिया के सबसे बड़े घोटालेबाज व्यक्ति हैं।


      लालू यादव को भी मिलेगा भारत रत्न, बोले तेजस्वी यादव

      दरअसल भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की कल 37वीं पुण्यतिथि थी। पुण्यतिथि को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से सीतामढ़ी में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जहां पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग सबसे ज्यादा कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे। उन्होंने ही भारत रत्न दिया है। और आने वाले समय में जो लोग लालू प्रसाद यादव को गाली देते हैं। यही लोग लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने का काम करेंगे।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive