आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : मोतिहारी पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, संगठन को मजबूत कर सरकार बदलने की कही बात

    प्रतिक कुमार सिंह 2025-02-18 07:38:43 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती आज मोतिहारी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनसुराज के जिला अध्यक्ष राम शरण यादव की अध्यक्षता में जिला संगठन एवं अनुमंडल सदर संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बैठक की। 


      मोतिहारी पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

      वहीं रालोसपा के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा के इस्तीफा देने के बाद जनसुराज पार्टी प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद मोतिहारी कार्यालय में उनका भी स्वागत किया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती एवं जनसुराज पार्टी के नेता सुभाष सिंह कुशवाहा प्रेस वार्ता कर संगठन को मजबूत कर सरकार बदलने की बात कही। वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बिहार सरकार पर भी हमला बोला है। 


      साथ ही तेजस्वी यादव के माई बहन मान योजना पर सवाल खड़ा किया हैं। इस दौरान जनसुराज नेता सुभाष सिंह कुशवाहा ने बेतिया राज से संबंधित जमीन को लेकर सरकार के गलत नीतियों का विरोध किया और 10 मार्च को गांधी मैदान में सभी लोगों को आने का न्यौता दिया, ताकि सरकार द्वारा गलत नीतियों का विरोध हो सके।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive