आज की ताजा खबर

    Motihari News : घर से फरार प्रेमी जोड़े की ग्राम कचहरी में पंचों के समक्ष हुई शादी, परिजन 6 वर्षो से बन रहा था रोड़ा

    प्रतिक कुमार सिंह 2025-02-17 09:40:21 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : बिहार के मोतिहारी में छह वर्षो से चल रहे प्यार में परिजन रोड़ा बन रहा था। जिसके बाद प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। 2019 में मंदिर में शादी रचा ली। वहीं परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को रखने से इंकार कर रहा था। रविवार को प्रेमी जोड़ा घर पहुंचा तो परिजनों ने विरोध किया। जिसके बाद मामला पहुंचा ग्राम कचहरी। जहां पंचों के समक्ष प्रेमी जोड़े की धूमधाम से शादी रचाई गई। 

      प्रेमी जोड़े की ग्राम कचहरी में कराई गई शादी

      दरअसल मामला पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड क्षेत्र के सिरौना पंचायत की बताई जा रही है। जहां ग्राम कचहरी पंचों के समक्ष प्रेमी जोड़े की शादी हिंदू रीति और वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। वहीं इस अनोखे शादी के मौके पर सिरौना पंचायत के सरपंच कुमार सौरभ, उप सरपंच प्रमिला देवी, पंच हरेंद्र पासवान, उर्मिला देवी, लड़की की मां आशा देवी, पिता भरथ मुखिया सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



      प्रेमी जोड़े का 6 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

      प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े का प्रेम प्रसंग करीब 6 वर्षों से चल रहा था। जिसके बाद लड़की और लड़का के परिजन शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसके बाद 2019 में प्रेमी जोड़े घर से फरार हो गए और मंदिर में शादी रचाई थी। प्रेमिका पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव वार्ड नंबर 11 निवासी भरथ मुखिया के पुत्री गुड़िया कुमारी। जबकि प्रेमी पताही थाना क्षेत्र के छोटका बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय रामभरोस मुखिया के पुत्र जगदीश कुमार है। वहीं ग्राम कचहरी के द्वारा कराई गई शादी में प्रेमिका के माता और पिता मौके पर मौजूद रहे। लेकिन प्रेमी के माता मौके पर नहीं पहुंचे।


      पताही थाना क्षेत्र के सिरौना पंचायत के सरपंच कुमार सौरभ ने बताया कि 6 वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग में परिजन शादी विवाह से लगातार इनकार कर रहा था। वहीं वर्ष 2019 में प्रेमी और प्रेमिका घर से फरार होकर मंदिर में शादी रचा लिया था। इसके बाद घर आने पर रविवार को प्रेमिका पक्ष की विनती पर ग्राम कचहरी के द्वारा पंचायती कर दोनों को शादी कर दी गई। वहीं मौके पर प्रेमिका पक्ष मौजूद रहा, लेकिन प्रेमी पक्ष को बुलावा भेजा गया था। लेकिन कोई नहीं आया।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive