आज की ताजा खबर

    Begusarai News : भगवानपुर में पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ, कलश शोभा यात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने लिया भाग, खूब लगे हर हर महादेव के नारे

    बमबम कुमार 2025-02-12 12:22:16 राज्य

      भगवानपुर (बेगूसराय) : पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ सह शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिव मंदिर भगवानपुर परिसर से काशी व वाराणसी से आये हुए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 351 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। भक्ति संगीत के धुनों पर रंग बिरंगे परिधानों में सज धज कर सभी कुंवारी कन्याओं ने अपने सर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से मेहदौली चौक होते हुए पूरे भगवानपुर गांव भ्रमण करते हुए भगवानपुर बाजार से पुनः यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। 

      कलश शोभा यात्रा में 351 कुंवारी कन्याओं ने लिया भाग 

      इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं आयोजन कमिटी के अध्यक्ष सरपंच रामसागर सहनी ने बताया कि आयोजित पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ के उपरांत 17 फरवरी को शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा किया जाना है। आयोजित रुद्र यज्ञ हरीगांव दुलहीनगंज से पधारे पदभनाभ स्वामी जी के सानिध्य में किया जाना है। वहीं काशी से पधारे राम कथावाचक श्री मारुति किंकरजी महाराज जी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। आयोजन से पूरे गांव भक्तिरस में डूबे नजर आ रहे हैं।  


      आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी शंभु महतो, विपत बिहारी महतो, महेश पोद्दार, सुनील कुमार राय, नीतीश कुमार, अनिल महतो, अभिषेक कुमार, गुड्डू यादव, निरंजन कुमार रंजन, संजय चौधरी सहित दर्जनों युवाओं की टोली दिन रात जुटे हुए हैं। इधर आयोजन को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने पुलिस बल के साथ चौकस दिखे। आयोजित कलश शोभायात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई अजय कुमार सिंह सहित टीम 112 के पुलिस बल गश्ती में जुटे रहे।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive