आज की ताजा खबर

    Bihar News : PM मोदी ने दिया मैथिली को सम्मान, अब संसदीय कार्यप्रणाली का हिस्सा बनी मैथिली भाषा, बोले विजय सिन्हा

    अमित कुमार 2025-02-12 06:27:52 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने बिहार को एक और बड़ी सौगात दे दी है। मखाने के बाद अब बिहार के मैथिली भाषा को केंद्र की ओर से बड़ा सम्मान दिया गया है। दरअसल सदन में बजट सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान एक अहम फैसला लिया गया। केंद्र ने मैथिली भाषा को सदन के भाषणों के ट्रांसलेट में शामिल कर दिया है। अब संस्कृत उर्दू समेत 22 भाषाओं में कार्यवाही की सुविधा होगी। 

      इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्हों कहा कि आसान शब्दों में समझाए तो पीएम मोदी ने मैथिली भाषा को बड़ा उपहार किया है। सदन में अगर सांसद हिन्दी, अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में अपनी बातों को रख रहे हैं तो आप उसे ट्रांसलेट कर मैथिली में सुन सकते हैं। 


      अब संसदीय कार्यप्रणाली का हिस्सा बनी मैथिली भाषा

      बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में भाषाई विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए एक अहम घोषणा की. उन्होंने बताया कि अब तक सदन में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 भाषाओं-असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में एकसाथ अनुवाद की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब इसमें छह और भाषाओं को जोड़ा गया है. स्पीकर ने बताया कि संसद में अब बोडो, डोगरी, मैथिली, संस्कृत, उर्दू और मणिपुरी भाषाओं में भी अनुवाद की सुविधा दी जाएगी.

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive