आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : 'कांग्रेस में बड़े बदलाव की जरूरत' नीतीश की पार्टी ने दिया जवाब, कहा-PM कंधे से कंधा मिलाकर दे रहे साथ

    अमित कुमार 2025-02-11 09:49:32 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार के कटिहार से कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को नसीहत देते हुए लिखा कि पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत है। इस पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। लेकिन जब हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन का गठन करवाया और जब वह शीर्ष पर जा रहा था, तब इन लोगों को सोचना चाहिए था। 

      2025 के चुनाव में पता चल जाएगा

      बिहार और दिल्ली के दो परिवार अपने दायरे से बाहर निकलकर नहीं सोच सकते, तो उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है? 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें पता चल जाएगा कि चुनाव एकतरफा होने वाला है। एनडीए के सभी कार्यकर्ता और नेता बिहार के कोने-कोने में इस संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है। 2010 के विधानसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम इस बार आएंगे।


      प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर हमारा साथ दे रहे हैं

      2024 में हुए चार विधानसभा उपचुनावों को लेकर विपक्ष ने बड़े दावे किए थे कि वे सभी सीटें जीतेंगे और एनडीए का सफाया हो जाएगा। लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहार आ रहे हैं, जो हमारे लिए गौरव की बात है। जिस तरह प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की ओर से बिहार को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। 


      उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पूरे बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं और नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। ये योजनाएं कैबिनेट में पास कराकर गजट में प्रकाशित भी की जा रही हैं। बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री कंधे से कंधा मिलाकर हमारा साथ दे रहे हैं।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive