Bihar Politics : महागठबंधन की कलई खुल रही है, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा का बड़ा हमला
                                    - महागठबंधन की कलई खुल रही है
 
पटना न्यूज : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार भाजपा के कई नेता शामिल हुए। राजेंद्र नगर पार्क में दिन दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नंद किशोर यादव सहित कई नेता शामिल हुए।
कांग्रेस लीडर तारिक अनवर के बयान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की कलई खुल रही है। बिहार में बजट को लेकर उप मुख्यमंत्री सह वित्त सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को काफी सौगात दी है। अब बिहार बजट की बारी है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य सभा मे सोनिया गांधी के द्वारा जातीय गणना कराई जाने की मांग पर हमला बोला और कहा कि बिहार में हुए जातीय गणना पर सवाल उठाने वाले लोग जातीय गणना की मांग कर रहे हैं।
            
            
                          
                          




