आज की ताजा खबर

    Patna Crime : राजधानी पटना में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हलवाई की मौत, मची सनसनी

    अमित कुमार 2025-02-11 06:58:50 राज्य

      पटना न्यूज : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी। पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक श्राद्ध भोज में फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें हलवाई की गोली लगने से मौत हो गई। 

      दरअसल गोली लगने के बाद हलवाई को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मेहंदी गंज थाना, बाईपास थाना ,चौक थाना एवं खाजेकला थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। 


      मृतक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है। मृतक किसी कार्यक्रम में हलवाई का काम करने गया था। जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में हलवाई को गोली लग गई। अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की जा रही है। पटना पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive