Manipur News : राजनीति में बड़ा उलटफेर, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में मंथन शुरू

Manipur CM resign : दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के महज 24 घंटे के बाद ही मणिपुर की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा, लेकिन फिलहाल वह नई सरकार के गठन तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।
राज्यपाल ने एन. बीरेन सिंह से कहा है कि नई सरकार के गठन तक वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाले रखें। इससे साफ है कि मणिपुर में जल्द ही सत्ता परिवर्तन होने वाला है। मणिपुर में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा में मंथन जारी है। पार्टी अगले एक-दो दिन में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है। बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यह देखा जाना दिलचस्प होगा कि भाजपा नए नेतृत्व के रूप में किसे आगे लाती है और सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी। अब सभी की नजरें भाजपा के फैसले और संभावित नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हैं।