बिहार न्यूज : दिल्ली से लौटते ही तेजस्वी ने भाजपा को किया आगाह, बोले : दिल्ली वाला जादू बिहार में नहीं चलेगा
                                    Bihar politics : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की प्रचंड जीत से हम विचलित नहीं हैं। दिल्ली से वापस लौटने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का दिल्ली वाला जादू बिहार में नहीं चलेगा। यह बिहार है और बिहार को समझना आसान नहीं है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को अपार बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने का अवसर मिला है। पिछले 27 सालों के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से पराजित करते हुए भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
वहीं, दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मतदाताओं के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, तेजस्वी यादव ने बीजेपी को नसीहत दे डाली है कि दिल्ली में जो उन्होंने वादे किये हैं। उसे पूरा करके दिखाएं। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली वाला फॉर्मूला बिहार में काम नहीं आएगा, यह बिहार है और बिहार को समझना इतना आसान नहीं है।
![]()
तेजस्वी यादव ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा जनता सर्वोपरि है। जनता ने जो फैसला दिया है।उस फैसले का हम स्वागत करते हैं क्योंकि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है। जनता मालिक है और जनता ही फैसला करती है। यह लोकतंत्र की हमारी खूबसूरती है, जनता जिसको वोट देती है, वही सरकार में आता है।
            
            
 
                          
                          




