आज की ताजा खबर

    Bihar IPS Transfer : नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, इन 7 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    BNP डेस्क 2025-02-09 06:19:59 राज्य

      पटना न्यूज़ : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नीतीश सरकार ने 7 IPS अफसरों का तबादला किया है।इसको लेकर गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। IPS अधिकारी शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। जबकि आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है। 

      7 IPS अफसरों का तबादला

      दरअसल बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वो 2020 बैच के IPS अधिकारी हैं। वहीं अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है। वो 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।इसके अलावे सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। 


      वो 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। नालंदा के सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है। सुश्री दिव्यांजली जायसवाल और शिवम धाकड़ दोनों 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। स्थानांतरण की लिस्ट में एक ADG और एक IG रैंक के भी अफसर हैं। वहीं पांच नए IPS अधिकारी में 2 महिला हैं, जिनका तबादला किया गया है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive