Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने बांटा नियुक्ति पत्र, मंत्री मंगल पांडेय बोले-हर जगह बनेगी NDA की सरकार

पटना न्यूज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक हजार से अधिक कृषि पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हैं। आजादी के बाद पहली बार इस विभाग में ऐसा हुआ है। बिहार के कृषि विभाग में 1000 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। मंगल पांडेय ने कहा कि अधिकारियों की कमी के कारण कई काम में समस्या आती थी। प्रखंड स्तर के एक ही पदाधिकारी कई जगहों पर काम देखते थे। अब वह कमी दूर हो जाएगी। किसानों के लिए लगातार काम होगा। सभी जगह पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हो गए है।
![]()
दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर बोले मंगल पांडेय
वहीं दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर मंगल पांडेय ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोदी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त किया है। इस बात पर करोड़ों लोगों ने मुहर लगाई है। देश में विकास करने वाले को जनता लाएगी। अरविंद केजरीवाल झूठ का चादर फैलाया था। जनता के खजाने के पैसे लूटने वाले हैं। गरीबों के लिए उन्होंने काम नहीं किया। ये सिर्फ अपना घर बनाने वाले हैं। पार्टी के अन्य लोगों ने भ्रष्टाचार किया। पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास को समाप्त किया। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल के भाइ यों को आभार व्यक्त करता हूं। पूर्वांचल और बिहर के लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया। दिल्ली के लोगों ने असली चेहरा देख लिया है। दिल्ली के बाद बिहार की बारी है। यहां अगला चुनाव होना है। जनता का जो निर्देश मिला है, वो साफ है कि हर जगह NDA की सरकार बनेगी। बिहार की जनता ने 15 साल तक लालू जी राबड़ी जी का काम देखा है। जनता समझ चुकी है। बिहार में फिर से 220 से अधिक सीट NDA जीतेगी।