Bihar News : RCP सिंह की बेटी को नीतीश सरकार में मिला प्रमोशन, लिपि सिंह समेत 8 अफसरों का बढ़ गया वेतन

पटना न्यूज : जेडीयू अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह की बेटी IPS लिपि सिंह समेत बिहार के 8 IPS अफसरों को प्रमोशन मिला है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. गुरुवार को गृह विभाग से जारी लेटर में लिपि सिंह समेत राज्य के 8 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वाले सभी IPS 2016 बैच के अधिकारी हैं।
लेवल 12 में मिला प्रमोशन
प्रमोशन पाने वाले अफसरों में अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं। इनमें चार ऐसे अधिकारी हैं जो बिहार पुलिस सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने हैं. इनमें से अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह और किरण कुमार गोरख जाधव पहले बिहार पुलिस सेवा में थे। बाद में आईपीएस बने। इन अफसरों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान लेवल-12 में प्रमोशन मिला है। नया वेतनमान 78800 से 2 लाख 9200 रुपये होगा। यह 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।
गृह विभाग ने आधिकारिक तौर पर आठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा की है। ये सभी 2016 बैच के अधिकारी हैं। इन्हें कनीय प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। इससे उनका वेतनमान बढ़कर 78800 से 2 लाख 9200 रुपये हो जाएगा। यह बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी 2025 से मिलेगा।