आज की ताजा खबर

    Pragati Yatra : सीएम नीतीश कुमार ने शेखपुरा और लखीसराय को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    अमित कुमार 2025-02-06 10:39:42 राज्य

      शेखपुरा/लखीसराय न्यूज : बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. इसके तहत वह गुरुवार को शेखपुरा और लखीसराय पहुंचे। विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। शेखपुरा और लखीसराय को सीएम नीतीश ने कई बड़ी बड़ी सौगात दी है। 


      शेखपुरा जिले की घोषणाएं 

      1.शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

      2.बरबीघा में सामस विष्णु धाम मंदिर परिसर का सौंर्दयीकरण किया जायेगा।

      3.राष्ट्रीय उच्च पथ-33A के 11वें किलोमीटर तोथिया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।

      4.जखराज स्थान से हुसैनाबाद पथ तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।

      5.शेखपुरा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।

      6.सकरी सिंचाई योजनान्तर्गत बाजिदपुर से निकलने वाली मिरजैन नहर प्रणाली एवं इसकी तेउसाईन शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा लाईनिंग का कार्य किया जायेगा।

      7.नेमदारगंज से रमजानपुर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।

      8.शेखपुरा जिले में शेखपुरा तथा चेवाड़ा प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

      लखीसराय जिले की घोषणाएं -

      1.लखीसराय की सीमा पर अवस्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कराया जायेगा।

      2.सतसंडा पहाड़ पर पर्यटक सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।

      3.लाल पहाड़ी पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित किया जायेगा।

      4.लखीसराय के अशोकधाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा।

      5.हलसी प्रखंड के सिरखिण्डी ग्राम में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।

      6.बड़हिया नगर परिषद् में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।

      7.बड़हिया के बी०एम०एन० कॉलेज घाट से मराची तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।

      8.लखीसराय जिले के 3 प्रखंडों क्रमशः बड़हिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में नये प्रखंड-सह अंचल कार्यालय भवन तथा 3 प्रखंडों पिपरिया, रामगढ़ चौक एवं चानन में प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल भवन सहित आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive