आज की ताजा खबर

    Bihar News : बाहुबली नेता अनंत सिंह को लगा बड़ा झटका, नहीं मिली बेल, अभी जेल में ही काटनी पड़ेगी रात

    अमित कुमार 2025-02-06 09:22:54 राज्य

      पटना न्यूज : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। पटना सिविल कोर्ट की विशेष अदालत ने अनंत सिंह की बेल अर्जी को खारिज कर दिया है। 22 जनवरी को बाढ़ के पंचमहल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह समर्थकों और सोनू मोनू गिरोह के सदस्यों द्वारा दर्जनों राउंड गोलियां बरसाई गई थीं। जिस मामले में पंचमहल थाना में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।



      वहीं प्राथमिकी अभियुक्त सोनू की गिरफ्तार हुई है। जबकि मोकामा पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इस मामले में बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था।फिलहाल इस मामले में गुरुवार को पटना के निचली अदालत में अनंत सिंह की बेल अर्जी को खारिज कर दिया है। अनंत सिंह पक्ष के अधिवक्ता नवीन कुमार ने बताया कि बेल अर्जी रिजेक्ट हुई है। अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाएंगे।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive