आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : विपक्ष एक-एक सीट के लिए तरसेगा, NDA नेताओं का हल्ला बोल

    अमित कुमार 2025-02-05 14:08:16 राज्य

      पटना न्यूज : जेडीयू कार्यालय में NDA की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। जहां NDA गठबंधन के अलग-अलग दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि NDA का जिला सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा है। कल किशनगंज से तीसरे चरण की शुरुआत होगी। यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह और विश्वास देखा जा रहा है, NDA के लिए ये शुभ संकेत है। 

      • विपक्ष एक-एक सीट के लिए तरसेगा

      बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल से तीसरा चरण किशनगंज और अररिया से शुरू हो रहा है. चौथे चरण में 10 जिला में जाएंगे। 28 फरवरी से पहले बचे हुए सभी जिला का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन NDA का पूरा हो जाए, ये कोशिश है। 

      हमने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी तादात में लोग हमारे सम्मेलन में आएंगे लेकिन लोगों की काफी भीड़ आ रही है। ठंड में यात्रा शुरू हुई और अब मामला गर्माते जा रहा है। दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश को धन्यवाद दिया। कहा कि हर जगह सीएम मेडिकल कॉलेज खुलवा रहा है।  

      • विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है

      बिहार विकसित बिहार की ओर काफी आगे बढ़ चुका है, विपक्ष को बोलने में कुछ शर्म आना चाहिए। विपक्ष सिर्फ गाल बजा सकता है, इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। आज कल एक नया मुद्दा चला है। ये फ्री देंगे इतना पैसा देंगे, जब तुम्हारा सरकार ही नहीं आएगा तो दोगे क्या।  

      लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कल से तीसरे चरण के लिए यात्रा पर हम लोग निकलेंगे। पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर पांचों दल के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से काम कर रहे है। कार्यकर्ताओं का आपस में सामंजस बनाने का उद्देश्य था। हमारे नेतृत्व का इसमें कामयाबी मिली है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive