आज की ताजा खबर

    Begusarai News : वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा, पुलिस को देखकर कई चालक रास्ता बदलकर भागे

    बमबम कुमार 2025-02-05 13:50:22 राज्य

      भगवानपुर ( बेगूसराय ) न्यूज : अपराध पर नियंत्रण व सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में भगवानपुर बाजार स्थित पिपरा समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों को रोककर कागजात की जांच की गई। 


      पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन की डिक्की की सघन जांच की गई। संदिग्ध लोगों के कमर की भी तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्से में दो पहिया व चार पहिया वाहन के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।


      वहीं तेयाय ओपी प्रभारी नूतन कुमारी के नेतृत्व में तेघड़ा अतरुआ पथ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें। और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। वहीं पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक पुलिस को देख अपना रास्ता बदलकर बचते नजर आए। इस अभियान में एसआई राजीब कुमार सिंह, नूतन कुमारी, प्रिया कुमारी, वीरेंद्र कुमार, एएसआई अभिषेक रंजन, अमित कुमार के साथ अन्य पुलिस बल शामिल थे।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive