आज की ताजा खबर

    Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ऑनलाइन रसीद कटवाने को लगा शिविर, भू स्वामी को लगान राशि जमा करने को नोटिस

    बमबम कुमार 2025-02-05 13:38:53 राज्य

      भगवानपुर ( बेगूसराय ) न्यूज : विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर, मेंहदौली, चंदौर, बनवारीपुर, तकिया ,काजी रसलपुर, मोख्तियारपुर, संजात सहितअंचल के सभी पंचायतों में अंचल कर्मियों के द्वारा लगान वसूली को लेकर ऑनलाइन लगान रसीद कटवाने को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें अंचल के सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया। 


      सैकड़ों रैयत द्वारा शिविर में ऑनलाइन लगान रसीद कटाया गया। इस दौरान चन्दौर पंचायत के ससमय राजस्व नहीं देने वाले भू स्वामी के ऊपर नोटिस भी जारी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सीओ रानू कुमार ने बताया कि जिन भू स्वामी द्वारा लगान राशि समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्हें लगान राशि जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। वहीं सभी पंचायतों में राजस्व वसूली के साथ जमाबंदी में अपडेट, आधार सीडिंग भी हल्का कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार भारती, रणवीर कुमार डब्लू कुमार,पंकज कुमार दीपक कुमार, बिपिन कुमार सहित अंचल के।सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive