आज की ताजा खबर
        Bihar Politics : नीतीश कुमार की उपलब्धि को अपना बता रहे तेजस्वी, नौकरी के मामले पर खूब बरसे विजय सिन्हा
                    अमित कुमार 
                    2025-02-04 10:33:53
                    राज्य 
                    
                    
                    
                  
                  
                  
                  
                  
                                      
                                    - तेजस्वी का न तो कोई विजन है, न ही कोई मिशन
 
पटना न्यूज : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को राज्य के विकास का उदाहरण बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की गारंटी है युवाओं को रोजगार देना। बढ़ता बिहार, विकसित बिहार का उदाहरण है।
राजद पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के कई नेता सरकार में थे, तेजस्वी यादव खुद पथ निर्माण मंत्री थे, लेकिन उन्होंने अपने विभाग में एक भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया।
तेजस्वी यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने पिता के 15 साल के शासन की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में क्यों नहीं जाते? नीतीश कुमार के नौकरी देने की उपलब्धि को अपना बताकर चुनाव में उतर रहे हैं। तेजस्वी का न तो कोई विजन है, न ही कोई मिशन। उनका एकमात्र मिशन भ्रष्टाचार को बढ़ाना और खुद आगे बढ़ना है।
            
            
                          
                          




