Bihar Politics : 'बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं' तेजस्वी यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिलाया याद

- मधुबनी की दर्दनाक घटना पर बोले तेजस्वी यादव
- पुलिस अधिकारियों को दिलाया याद
पटना न्यूज : बिहार के मधुबनी में दर्दनाक घटना घटी है। डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों ने अल्पसंख्यक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा।
वहीं प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में घटना हुई है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? अगर लोकसभा में इसे उठाया गया था तो कौन सी गलत बात है. इस सरकार को बताना पड़ेगा कि जिम्मेदार कौन है और किस तरीके से घटना हुई है.
वहीं मधुबनी की दर्दनाक घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। तेजस्वी यादव ने कहा कि डीएसपी और अन्य पुलिसकर्मियों ने अल्पसंख्यक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की, वह भी बिना किसी वजह के। इसी कारण हम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। बेनीपट्टी में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। तेजस्वी ने कहा कि थानों और ब्लॉकों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस की इस मानसिकता की कड़ी निंदा होनी चाहिए। अगर कोई भी मुस्लिम भाइयों को निशाना बनाएगा, तो हम उसके खिलाफ हर संभव तरीके से लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हम पुलिस अधिकारियों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि वे संविधान की शपथ लेकर काम करते हैं, न कि किसी विशेष विचारधारा या संगठन की मानसिकता के तहत। वे जनता के सेवक हैं और जनता के पैसों से उनका वेतन चलता है, लेकिन इसके बावजूद वे निर्दोष लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बेनीपट्टी में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। तेजस्वी ने कहा कि, थानों और ब्लॉकों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस की इस मानसिकता की कड़ी निंदा होनी चाहिए। अगर कोई भी मुस्लिम भाइयों को निशाना बनाएगा, तो हम उसके खिलाफ हर संभव तरीके से लड़ाई लड़ेंगे।