Begusarai News : बेगूसराय में दबंगों ने किसान के घर में लगाई आग, मौके पर अफरातफरी का माहौल, पुलिस भी पहुंची

- जमीनी विवाद को लेकर घर में लगा दी आग
बेगूसराय न्यूज : बेगूसराय में दबंगों ने एक किसान के घर में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। हालांकि इस आगलगी में फूस का बना घर जलकर राख हो गया। वहीं उस घर में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया।
इस घटना के संबंध में बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले महेश महतो ने बताया कि डेरा पर जमीनी विवाद को लेकर पास के ही लोगों ने आग लगा दी। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह को दी गई।
जिस सूचना पर बलिया थानाध्यक्ष अग्निशमन दस्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महेश महतो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 15 दिन पूर्व भी आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार दो बार घटना घटने से परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है।