आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : पत्रकारों के सवाल पर भड़के मंत्री अशोक चौधरी, तेजस्वी यादव को सुनाई खरी-खोटी

    अमित कुमार 2025-02-02 09:51:15 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए। जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

      • तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया

      अशोक चौधरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिनभर आप लोग इसी तरह घूमते रहते हैं और ऐसे सवाल पूछते रहते हैं। क्या जरूरी है कि हम तेजस्वी यादव के हर बयान का जवाब दें? आपको नहीं दिखता कि नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले हैं और लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं?

      • बजट में बिहार को बहुत कुछ मिला

      बिहार को बजट में क्या मिला, इस पर उन्होंने कहा कि बिहार को बहुत कुछ मिला है। मखाना वोट का गठन हुआ है, और कई अन्य योजनाएं भी आई हैं। यह विपक्ष को नजर नहीं आएगा।"

      • विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज पर बयान

      जब विशेष राज्य के दर्जे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे थे और विशेष पैकेज की बात कर रहे थे। जो मिला है, वह उसी का हिस्सा है।"

      • तेजस्वी यादव के 'लोल उपमुख्यमंत्री' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया

      तेजस्वी यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 'लोल उपमुख्यमंत्री' कहे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। जब वह खुद उपमुख्यमंत्री थे, अगर कोई उनके लिए ऐसा बोलता तो उन्हें कैसा लगता?

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive