आज की ताजा खबर

    Bihar News : कोर्ट से पुलिस को मिला वारंट, अनंत सिंह और सोनू जेल में बंद, पुलिस जल्द ही करेगी कुर्की की कार्रवाई

    bnp Desk 2025-02-02 06:00:46 राज्य

      Mokama, golikand : इस वक्त मोकामा गोलीकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों के आवास पर कुर्की जब्ती करेगी। पुलिस ने कोर्ट से वारंट भी ले लिया है। जल्द ही पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इस मामले में अनंत सिंह औऱ सोनू मोनू मुख्य आरोपी है। फिलहाल सोनू और अनंत सिंह जेल में बंद हैं जबकि मोनू फरार है। पुलिस मोनू की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश हासिल कर लिया है। 

      मामले में तीन लोग फरार 

      बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि पचमहला फायरिंग केस में अभी तक तीन लोग फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि इन सभी के खिलाफ कुर्की और वारंट दिया जाए। न्यायालय के द्वारा आज वारंट दिया गया है। फिर से अनुरोध कर हम कुर्की प्राप्त करेंगे औऱ सभी आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 


      मोनू की तलाश में छापेमारी 

      एसएसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि अनंत सिंह बेऊर जेल में तो वहीं सोनू सिंह फुलवारी जेल में बंद है। पुलिस सोनू के भाई मोनू की तलाश कर रही है। 

      गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव 

      22 जनवरी(बुधवार) की शाम मोकामा में गोलीबारी हुई। मोकामा के नौरंगा में सोनू-मोनू के गांव में गोलीबारी हुई थी। लगभग 10 से 20 राउंड गोलियां चली। जानकारी अनुसार उस दिन सोनू मोनू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजे इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। 

      अनंत सिंह ने किया सरेंडर 

      अनंत सिंह ने 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी की थी। एसडीपीओ ने बताया  था कि अनंत सिंह फरार थे लेकिन पुलिस के दबिश के कारण बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिए। उन्होंने कहा था कि पूरे घटनाक्रम में 4 मामला दर्ज हुआ है पहला एफआईआऱ मुंशी मुकेश सिंह के द्वारा कराया गया है सोनू-मोनू पर घर पर ताला लगाने जाने के आरोप में। दूसरा एफआईआर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू-मोनू के द्वारा कराया गया है। सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी का मामला दर्ज कराया गया था। तीसरा एफआईआर मुखिया उर्मिला देवी के द्वारा किया गया है उनके आवास पर गोलीबारी की मामला को लेकर। वहीं चौथा एफआईआर अनंत सिंह के घायल समर्थक द्वारा किया गया है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive