आज की ताजा खबर
Barh News : बिहार कृषि विश्वविद्यालय की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी, बेमियादी हड़ताल की धमकी
अभिरंजन कुमार
2025-02-01 14:42:32
राज्य

बाढ़ न्यूज : कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़, पटना में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर के अनैतिक एवं असंवैधानीक फैसलों के विरूद्ध एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी कर्मी
विश्विद्यालय की मनमानीपूर्ण नीतियों एवं कार्यालय आदेश निकालने पर नाराजगी जाहिर की। सभी कर्मियों ने निर्णय लिया कि अगर विश्वविद्यालय अपने असंवैधानीक निर्णयों को वापस नहीं लिया तो विश्वविद्यालय के सभी कृषिविज्ञान केन्द्र के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं विश्वविद्यालय जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।