आज की ताजा खबर

    Begusarai News : अपनी आठ सूत्री मांगों के पूरा होने से पहले काम पर वापस आने का जनवितरण प्रणाली डीलारों का इंकार

    बमबम कुमार 2025-02-01 13:55:15 राज्य

      भगवानपुर ( बेगूसराय ), न्यूज : फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन बिहार राज्य एसोसिएशन के आह्वान पर प्रखंड के सभी डीलर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रखंड डीलर संघ की एक अहम बैठक डीलर संघ के अध्यक्ष शंभू प्रसाद राय के


      प्रखंड मुख्यालय स्थित पीडीएस दुकान पर आयोजित किया गया। जिसमे प्रखंड डीलर संघ के विभिन्न पदाधिकारी ने भाग लिया था। अध्यक्ष शंभू प्रसाद राय सचिन प्रमोद कुमार राय ने सभी डीलरो से एक मत होकर पॉस मशीन को बंद रख कर अध्यक्ष के यहां जमा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने का अपील की । बताया गया कि सरकार से डीलरो का मुख्य आठ मांग शामिल हैं। इसमें गुजरात सरकार के तर्ज पर बिहार सरकार भी डीलरो को 30 हजार रुपए महीना मानदेय दे तथा तीन सौ रुपया प्रति क्विंटल कमिशन देय करे। अध्यक्ष ने कहा की बिहार सरकार डीलरो से मुफ्त मे काम लेना चाह रही है। सरकार ने वन राशन वन कमिशन की बात करती है । परंतु, राशन वन मिल रहा है। वन कमिशन नदारद है। उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बिहार प्रदेश से सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ


      सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि हमलोगों की मांग जबतक पूरा नहीं होगा तबतक हमलोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। ऊक्त मौके पर संघ के संयुक्त सचिव विमल राय, उपाध्यक्ष पवन कुमार, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिला प्रतिनिधि शिव शंकर चौधरी,डीलर रामनंदन महतो, डीलर प्रतिनिधि मिथुन कुमार आदि मौजूद थे।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive