आज की ताजा खबर

    Saharsa News : राहगीरों को बनाते थे शिकार, पहले से ही लूटकांड का इतिहास, अन्य साथियों की गिरफ्तारी को छापेमारी

    रितेश हन्नी 2025-02-01 13:25:26 राज्य

      सहरसा न्यूज : जिले के बिहरा थाना इलाके में लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। बीते 3 जनवरी को हुए 50 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। 

      उन्होंने बताया कि बीते 3 जनवरी घटना के दिन पीड़ित संजय कुमार पंचगछिया स्टेशन स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र से 10 हजार रुपये निकालकर अपने मामा के गांव मोकना जा रहे थे। उनके पास पहले से 40 हजार रुपये, एक मोबाइल और आधार कार्ड था। मनखाही और मोकना नहर के बीच दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर सारा सामान लूट लिया। इस लूट की वारदात के बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


      जिसका नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर मोकना निवासी अमित कुमार और पुरिख निवासी संतोष कुमार को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ राहगीरों को लूटने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 24 जनवरी को हुए लूटपाट और मारपीट एक अन्य मामले में घटना में संलिप्त अपराधकर्मी मनिष कुमार पे० - रामचन्द्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। टीम में बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला, पुलिस पदाधिकारी रेखा कुमारी, सत्य प्रकाश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य शामिल रहे।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive