आज की ताजा खबर

    Bihar Crime : अपने आका सुबोध सिंह के साथ राजस्थान के उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से लूट लिया था 30 किलो सोना

    BNP डेस्क 2025-01-31 13:11:17 राज्य

      बिहार क्राइम : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और वैशाली पुलिस ने वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी करके देश के सबसे बड़े सोना लुटेरा सुबोध सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य गुड्डू को छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। गुड्डू के विरुद्ध बिहार और राजस्थान में हत्या, लूट सहित कई कांड दर्ज है। सुबोध सिंह पटना के बेउर जेल में बंद है। सुबोध की गिरफ्तारी के बाद से गुड्डू फरार चल रहा था।  

      पुलिस के अनुसार, 2022 में राजस्थान के उदयपुर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से 30 किलो सोने की लूट को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर छिपा हुआ है। इस पर वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुड्डू वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के झकराहा चकसिकंदर के निवासी रवीश कुमार की हत्या में भी शामिल थी। पुलिस इसे तलाश रही थी। इसकी गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही सुबोध सिंह गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में आसानी होगी।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive