Bihar Politics : जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर करारा पलटवार, कहा-आपके पिता श्री के राज में क्या होता था ?
                                    - सांसद पर हुए हमला पर बोले मांझी
 
गया न्यूज : सासाराम में कांग्रेस सांसद मनोज राम पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बीजेपी पार्टी और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर ही पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि इसमें तेजस्वी यादव को बोलने का कोई उचित नहीं है..पहले उनको अपने पिता श्री के राज पर जो होता था वह लोगों को बताएं..अगर बिहार में किसी पर हमला होता है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होती है, पहले क्या होता था यह सब लोग जानते हैं...शुक्रवार को बोधगया अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ये बातें कही।
सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम पर लोगों द्वारा हमला किए जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी सांसद पर हमला हो चाहे आम आदमी को हो। हमले को कोई भी उचित नहीं कर सकता है। यह दुखद घटना है। इसकी भर्त्सना की जानी चाहिए। लेकिन, यह भी आप जान लीजिए नीतीश कुमार की सरकार में कार्रवाई कितनी तेज से हो रही है। घटना घट जाना अप्रत्याशित नहीं है, लेकिन घटना को रोकने की कार्रवाई होती है।
            
            
                          
                          




