आज की ताजा खबर

    Bihar Crime : मधुबन ऑपरेशन धमाका का मास्टरमाइंड नक्सली हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने घर से उठाया

    प्रतीक कुमार 2025-01-31 09:02:53 राज्य

      मोतिहारी न्यूज : मोतीहारी पुलिस ने मधुबन ऑपरेशन धमाका के मास्टरमाइंड नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। मोस्ट वांटेड व नक्सली संगठन के बिहार, झारखंड व नॉर्थ छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रामप्रवेश बैठा गिरफ्तार हुआ है। मोतीहारी पुलिस ने देर रात्रि उसके घर से गिरफ्तार किया है।  

      बताया जा रहा है कि आगामी 24 फरवरी को बेटी की शादी थी। जिसको लेकर रामप्रवेश बैठा घर पर रहकर तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार मोस्ट वांटेड पर बिहार के विभिन्न जिलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। 

      • 2005 को मधुबन ऑपरेशन धमाका हुआ था

      बता दें कि मधुबन में दिनदहाड़े नक्सलियों द्वारा मधुबन ऑपरेशन धमाका हुआ था। जिसमें उन्होंने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 23 जून 2005 को मधुबन ऑपरेशन धमाका हुआ था। नक्सलियों ने एक साथ मधुबन के थाना, अंचल कार्यालय और बैंक पर हमला बोला था। 


      इसी दौरान पूर्व मंत्री सीताराम सिंह के आवास पर भी नक्सलियों ने हमला किया था। नक्सलियों ने थाना बैंक अंचल कार्यालय से हथियार लूट लिए थे। ऑपरेशन धमाका के दौरान बैंक के गार्ड व एक सिपाही को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नक्सली गतिविधियों के कारण रामप्रवेश बैठा राज्य के कई जिलों के जेल में बंद रह चुका है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive