आज की ताजा खबर

    Jamui News : प्रशांत किशोर की टीम का विस्तार, जन सुराज के नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान

    निरंजन कुमार 2025-01-30 14:03:38 राज्य

      जमुई न्यूज : जन सुराज बुद्धिजीवी मंच जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शगुन वाटिका विवाह भवन में आयोजित बैठक का संचालन जन सुराज नेता रूपेश कुमार सिंह ने किया। वहीं इसकी अध्यक्षता अशोक कुमार सिन्हा ने की। 

      • जन सुराज का संगठन विस्तार 

      जन सुराज के जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव ने नव मनोनीत जन सुराज बुद्धिजीवी विचार मंच के महासचिव रामाश्रय सिंह उर्फ झुन्ना जी, तीन उप सचिव देवेंद्र कुमार सिंह , किसान श्री विपिन मंडल और शिक्षा प्रेमी मोहम्मद खुर्शीद के नामों की घोषणा की। बुद्धिजीवी विचार मंच के नगर अध्यक्ष के रूप में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह उर्फ चन्द्र जी तथा नगर सचिव के रूप में खैरमा वार्ड काउंसलर प्रतिनिधि रणधीर कुमार पासवान के नाम का ऐलान किया गया। 


      बाद में सभी नव मनोनीत पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जन सुराज के जिला महासचिव जमादार सिंह , उपाध्यक्ष संजीव सिंह , अधिवक्ता श्याम सुंदर तांती , पूजा मिश्रा , राजेश कुमार सिन्हा , संगीता कुमारी , लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल , खैरा प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह , प्रताप सिंह , रंजीत कुमार वर्मा , नकुल शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

      जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। प्रशांत किशोर की बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई के लिए हम सभी को संघर्ष तेज करना होगा। हर व्यक्ति को बिहारी होने का अपना दायित्व निभाते हुए हर घर और हर व्यक्ति तक जन सुराज के विचार को पहुंचाना है। उन्होंने बिहार में लूट खसोट , भ्रष्टाचार , पेपर लीक करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चट्टानी एकता दिखाने का आह्वान किया।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive