आज की ताजा खबर

    Bihar News : मुख्य सचिव ने दिया आदेश, मूर्ति विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी कराएं, डीजे पर बैन

    निरंजन कुमार 2025-01-30 13:54:30 राज्य

      जमुई न्यूज : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीएम और एसपी संग बैठक किया और उन्हें सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का निर्देश दिया। डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी मदन कुमार आनंद समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से वीसी के जरिए जुड़े और मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए निर्देशों को आत्मसात किया।

      • सरस्वती पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक 

      मुख्य सचिव ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए कारगर उपाय करें। विधि-व्यवस्था और सुचारू यातायात के लिए नामित पदाधिकारी सजग एवं सचेत रहें। उन्होंने कहा कि पूजा से पूर्व शांति समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर उनसे वांछित सहयोग लेना है। प्रतिमा विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित करें। शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करना है। 


      विवादित स्थलों पर प्रतिमा अथवा पूजा पंडालों के अधिष्ठापन पर रोक लगाएं। विवादित कार्टून , झांकी आदि का प्रदर्शन वर्जित रहेगा। मूर्ति विसर्जन मार्गों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। विसर्जन के लिए विवादित मार्गों से होकर प्रतिमा को नहीं ले जाना है। मूर्ति विसर्जन जुलूस की विडियोग्राफी कराएं। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें। डीजे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

      मूर्ति विसर्जन घाटों की समीक्षा कर वांछित प्रशासनिक प्रबंध करें l विसर्जन घाटों पर बल, दण्डाधिकारी, चिकित्साकर्मी, गोताखोर, एसडीआरएफ तथा एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें। बल पूर्वक चंदा वसूली पर रोक लगाना है। सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी बनाए रखें। मुख्य सचिव ने आगे कहा कि प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित अवधि में हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। नामित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive