Bihar Politics : प्रशांत किशोर की पार्टी ने कसी कमर, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

- जन सुराज को मजबूत और संगठन विस्तार में लगे नेता
मोतिहारी न्यूज : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों को मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हुए हैं। बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बाद अब लोगों के लिए जन सुराज के रूप में तीसरा विकल्प भी मिलने वाला है। जन सुराज पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।
![]()
जन सुराज के कद्दावर नेता सह प्रदेश कार्यवाहक समिति के सदस्य सुबोध कुमार के द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी को मजबूत और संगठन विस्तार करने में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर का पांच उद्देश्य पढ़ाई, कमाई, दवाई और बेरोजगारी एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए चार प्रतिशत सस्ते ब्याज दर पर स्वरोजगार हेतु राशि उपलब्ध कराने के साथ-साथ 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए ₹2000 पेंशन के व्यवस्था के संबंध में लगातार कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
![]()
आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार सहित कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज की सरकार बनना तय है।