आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने सिर फोड़ा ? गार्ड समेत कई घायल

    BNP डेस्क 2025-01-30 11:53:51 राज्य

      कैमूर न्यूज : बिहार के कैमूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर स्‍थानीय लोगों ने हमला कर दिया. हमले में सांसद मनोज कुमार का सिर फूट गया. उनके गार्ड सहित 7 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया, डीएसपी मोहनिया, एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

      • कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर हमला, डंडे मारकर सिर फोड़ा 

      दरअसल भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों और सांसद के भाई के बीच विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई का है। इस स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ सांसद के भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस सांसद सासाराम से कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले के बाद कांग्रेस सांसद और उनके सहयोगी जान बचाकर वहां से भागे।


      • एसपी ने कही ये बात

      घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैमूर एसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। घटना को लेकर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष की बात को सुनने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा की घटना किस वजह से घटी है। फिलहाल सांसद और एक अन्य व्यक्ति कुल दो लोगों के घायल होने की सूचना मेरे पास आई है। 

      • सासंद के भाई ने बताई पूरी घटना

      घटना की जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझा करो लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका सर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं। सभी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive