Begusarai News : लूटपाट मामले में बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

- झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर ( बेगूसराय ) : बीते तीन माह पूर्व गेहुंनी शांति चौक के पास हुए लूट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को लूटे गए मोबाइल फोन के साथ झारखंड से पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या 337/24 के अप्राथमिकी अभियुक्त लूट कांड के आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड राज्य के साहेबगंज जिला अंतर्गत मुफसिल थाना के रामपुर दियारा निवासी मंगल सिंह के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
आरोपी को झारखंड से लूटे गए मोबाइल फोन के साथ एसआई राजीब कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा पकड़ा गया। बता दें कि विशनपुर निवासी गेनालाल महतो के पुत्र अमित कुमार ने बीते वर्ष 26 अक्टूबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बताया था कि गेहूंनी शांति चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति द्वारा पिस्तौल के बल पर मेरा मोबाइल फोन व नगद 1250 रुपया लेकर फरार हो गया था।