Bihar Politics : तेजस्वी यादव पर लगाया घोटाले का आरोप तो RJD ने दिया जवाब, कहा-बीजेपी का अंतर्कलह आया सामने

- विजय सिन्हा के आरोप पर राजद की सफाई
- कई नेता राजद में शामिल हुए
पटना न्यूज : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप पर राजद ने सफाई दी है। और विजय कुमार सिन्हा पर हमला बोला है। राजद ने पथ निर्माण विभाग में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि बीजेपी में अंतर्कलह सामने आया है।
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि कुंभ में जिन्होंने मौत को गले लगाया, उनके प्रति राष्ट्रीय जनता दल संवेदना व्यक्त करता है, सरकार की अव्यवस्था में कई परिवार को बिछड़ने पर मजबूर किया, वहां की घटना को लेकर पूरा देश दुखी है, सरकार मृतक परिवार के लिए 50 लाख की राशि का ऐलान करें।
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि नितिन नवीन, नंदकिशोर यादव और मंगल पांडे जब बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे उस वक्त यह कार्य हुए भुगतान भी हुआ था। विजय कुमार सिन्हा उनके ही कार्यकाल का तेजस्वी यादव पर आरोप लगा रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा को इसकी जानकारी नहीं है जो दुखद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा में शामिल होने के लिए बिहार आए थे, उस वक्त तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी।
विधानसभा समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जो लोग आए थे। उनके भोजन को लेकर राशन में जो राशि खर्च की थी, उस पर थाली की कीमत 6000 रुपए का बिल बनाया गया था। तेजस्वी यादव पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो आरोप लगाया है वो निराधार है। सरकार से मांग की है कि विजय कुमार सिन्हा जो आरोप लगाया है उसकी जांच कराई जाए जो दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए।
वहीं कई राजनीतिक दलों के नेता आज राजद में शामिल हुए। ओम प्रकाश जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीजेपी का दामन छोड़ आरजेडी में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सदस्यता दिलाई। तारीक अनवर हम पार्टी का दामन छोड़ राजद में हुए शामिल, दिनेश प्रजापति शाहाबाद से राजद पार्टी में शामिल, चंद्रशेखर प्रसाद पटना से बीजेपी छोड़कर राजद में शामिल हुए। शक्ति यादव ने कहा कि राजद की नीति और सिद्धांत को देखते हुए लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव में आस्था व्यक्त करते हुए आरजेडी में शामिल हुए हैं, लालू यादव के आदेश से इन्हें शामिल कराया गया है।