आज की ताजा खबर

    Saharsa News : ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार की गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार

    रितेश हन्नी 2025-01-29 05:16:37 राज्य

      सहरसा न्यूज : खबर सहरसा से है। जहां सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक के समीप तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही दौरान मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई में जुटी है। 


      बताया जा रहा है कि मृतक होमगार्ड का जवान था, जो ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा का शिकार हो गया। 55 वर्षीय होमगार्ड जवान तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके दो पुत्र हैं। मृतक के साढ़ू मो हारून रसीद ने बताया कि मो रईस होमगार्ड में गृह रक्षक के रूप में बरियाही में पोस्टिंग थी। वे सहरसा पुलिस लाईन चले आए। जहां ड्यूटी खत्म होने के उपरांत वापस साइकिल से घर लौट रहे थे कि इस्लामिया चौक के समय तेज रफ्तार में सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत ही सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक का बेटा मोहम्मद कादिर पिता को याद बार-बार बेहोश हो जा रहा था। घटना की सूचना सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी गई। सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मौज्मअली ने बताया कि चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है, चालक मौके से फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive