आज की ताजा खबर

    Begusarai News : बेगूसराय में आम के बगीचे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    दिनेश चौधरी 2025-01-28 14:08:05 राज्य

      बेगूसराय न्यूज : बेगूसराय में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदानंदपुर गांव स्थित आम बगीचा की है। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


      पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार  

      मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय अमरजीत कुमार, पिता-कमल महतो, वार्ड नंबर 4, ग्राम-सदानंदपुर पंचायत फतेहपुर थाना बलिया के रूप में हुई है। आत्महत्या की घटना है या हत्या हुई है। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

      वहीं बलिया थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक अमरजीत कुमार की शादी वर्ष 2017 में बेगूसराय जिला के इटवा गांव में हुई थी। जिसे उसे तीन बच्चे भी हैं। दो लड़का एक लड़की आदित्य कुमार पुत्र 6 वर्ष, आरूषी कुमारी पुत्री 4 वर्ष तथा अर्णव कुमार पुत्र 3 वर्ष बताया जाता है। 


      पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

      घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता कमल महतो ने बताया कि उसका पुत्र आज दिन के लगभग 11 बजे घर से निकला था और दोपहर 3:00 बजे के आसपास उसके पुत्र की मौत गले में फंदा लगाकर हो जाने की सूचना मिली। बलिया पुलिस आम के बगीचे से शव को बरामद किया है। मृतक के पिता कमल महतो ने बताया कि उसका पुत्र मजदूरी कर अपने बाल बच्चों एवं पत्नी जुली कुमारी का भरण पोषण किया करता था। कमल महतो का यह इकलौता पुत्र था। घटना के बाद मृतक की पत्नी जुली कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मौजूद स्थानीय लोग भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। बलिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive