आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : तेजस्वी यादव पर 26.16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, विजय सिन्हा का बड़ा दावा

    अमित कुमार 2025-01-28 09:42:08 राज्य

      पटना न्यूज : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के पथ निर्माण मंत्री रहते हुए 26.16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में सड़क निर्माण में फर्जीवाड़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों और अधिकारियों की मिलीभगत से पथ निर्माण विभाग को वित्तीय नुकसान हुआ। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

      घोटाले के मुख्य बिंदु:

      1. सड़क निर्माण में गड़बड़ी:

      वजीरगंज-तपोवन (19.18 किमी), जमुआ-सेवतर (17.5 किमी), और भिंड्स-चंद्रडीह (27.1 किमी) मार्गों के निर्माण में धांधली का आरोप। काम राजा कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया, जिसमें पत्थरों के उपयोग में गड़बड़ी की शिकायत मिली।


      2. 26.16 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा:

      पथ निर्माण विभाग की जांच में आरोप सही पाए गए। अवैध और गलत तरीके से भुगतान की पुष्टि हुई।

      3. तेजस्वी यादव पर आरोप:

      विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव की भूमिका को संदिग्ध बताया।

      उन्होंने कहा कि उस समय सत्ता में बैठे लोगों और अधिकारियों की मिलीभगत से वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया।


      4. राजा कंस्ट्रक्शन और राजद सांसद का संबंध:

      राजा कंस्ट्रक्शन का राजद सांसद सुरेंद्र यादव के साथ जुड़ाव सामने आया है। कंपनी के खिलाफ अन्य जांच भी जारी है।

      5. आगे की कार्रवाई:

      दोषी संवेदकों को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू। एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई का आश्वासन। अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive