Bihar Crime : मोतिहारी में सनकी पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, शव को जमीन में दफनाया, ताड़ी दुकान पर हुआ इश्क

- अवैध संबंध में पति ने पत्नी के आशिक की कर दी हत्या
- तीन बच्चों की मां से था अफेयर
मोतिहारी न्यूज : मोतिहारी में 12 दिनों से लापता शख्स की लाश मिली है। मृतक की पहचान शुभलाल राम (40) के रूप में हुई। उसकी हत्या कर शव को जमीन में 3 फीट नीचे गाड़ दिया गया था। इसका खुलासा तब हुआ जब शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की अगुवाई में लाश निकाली गई।
![]()
मामले को लेकर पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है की अपनी पत्नी की अवैध संबंध से तंग आकर पति ने पत्नी के आशिक शुभलाल राम की हत्या कर उसके शव को जमीन में गाड़ दिया। मामले में 10 दिन बाद लोगों को यह जानकारी मिली थी कि शुभलाल राम गायब है। जो अभी तक नहीं मिल सका है।
मृतक की मां ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी मिली तो गांव के अशोक राम और उसकी पत्नी को जेल तो भेज दिया। लेकिन अपहृत को नहीं खोज सकी। मामला पिपरा थाना के हरनारायना गांव का है। गांव के ही सत्येंद्र गिरी के खेत में अपहृत शुभलाल राम का शव जमीन में गड़ा हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं एफएसएल की टीम भी अलग-अलग बिंदु से जांच कर रही है।
![]()
शुभ लाभ राम का अवैध संबंध अशोक राम की पत्नी ललिता देवी से था और ललिता देवी के पति अशोक राम को जब इसकी भनक लगी तो अशोक राम ने अपनी पत्नी के आशिक को हुई रास्ते से हटा देना मुनासिब समझा। उसने शुभलाल राम को पहले हत्या की उसके बाद उसके लाश को जमीन में दफना दिया ताकि कोई सबूत नही रहे।
वहीं पुलिस पहले ही अशोक राम को अपहरण के मामले में जेल भेज चुकी थी। वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब अशोक राम ने अपनी पत्नी को ही बता दिया कि तुम्हारे आशिक की हत्या करके हमने जमीन में गाड़ दी है। शुभलाल की मां सुशीला देवी का कहना है कि उसके बेटे का ललिता देवी नाम की महिला से अफेयर था। वो तीन बच्चों की मां है। उसका पति भी है। मेरे बेटे की पत्नी का देहांत हो चुका है, इसके पांच बच्चे हैं।
चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग को लेकर शुभलाल की हत्या की गई है। गिरफ्तार ललिता और अशोक राम के अलावा, एक अन्य व्यक्ति रामदेव राम से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग ही मुख्य कारण माना जा रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।