आज की ताजा खबर

    Bihar Politics : मांझी के साथ आए ललन सिंह, कहा-नीतीश कुमार को भारत रत्न मिले, अनंत सिंह, तेजस्वी पर भी बोले

    अमित कुमार 2025-01-27 11:13:07 राज्य

      पटना न्यूज : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कई मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने के प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं दिल्ली चुनाव पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और मोकामा की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया।

      • नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात

      केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात कही थी। ललन सिंह ने कहा कि मांझी जी ने जो कहा, बिल्कुल सही कहा। यह उनका प्रस्ताव है और यह पूरी तरह सही है।


      • मोकामा फायरिंग पर ललन सिंह ने दिया जवाब 

      दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। आप पूर्वांचल के लोगों से पूछ लीजिए, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का जाना तय है। वहीं मोकामा की घटनाओं का लिंक अपने नाम से जोड़ने पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन मेरा नाम जोड़ रहा है? क्या आप जोड़ रहे हैं? विपक्ष का यही काम है। यह उनका धंधा है, मेरा नहीं।


      • तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार 

      वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपना काम कर रहे हैं। विकास का काम तेजी से हो रहा है। तेजस्वी यादव को बोलने दीजिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


    ऐसी ही खबर

    Blog Archive