आज की ताजा खबर

    Bihar News : घूसखोर CI 51 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीतामढ़ी में निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    BNP डेस्क 2025-01-27 09:48:01 राज्य

      सीतामढ़ी न्यूज  : विजिलेंस की टीम ने एक और घूसखोर अधिकारी को दबोचा है। सीतामढ़ी में निगरानी की टीम ने 51 हजार रुपये घूस लेते एक प्रभारी अंचल निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई की खबर मिलते ही जिले के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

      • घूसखोर CI गिरफ्तार

      दरअसल सीतामढ़ी में पटना से आई विजिलेंस की टीम ने 51 हजार रुपये घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सोमवार की सुबह विजिलेंस टीम ने 51 हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द झा को 51000/ रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि यह एक्शन किस मामले में लिया गया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    ऐसी ही खबर

    Blog Archive