Bihar News : बेगूसराय में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

- दो बसों की आमने-सामने टक्कर
बेगूसराय न्यूज : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा हुआ है, जहां दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है।
दरअसल शनिवार की सुबह बेगूसराय में दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं कई यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि मंझौल बखरी पथ के तुलसीपुर चौक के पास घने कोहरे के कारण दो बसों की जबरदस्त टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। और राहत कार्य शुरू कर दिया।
![]()
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं।
![]()
चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हालांकि अब तक किसी की मृत्यु की खबर नहीं मिली है, लेकिन कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।